52 Cruelities On GodKabir

कबीर साहेब जी को 52 बार मारने की कोशिश कैसे नाकाम हुई?

कबीर साहेब जी को तो आप सभी जानते ही होंगे वही कबीर साहेब जो 623 वर्ष पूर्व काशी में लहरतारा नामक तालाब पर प्रकट हुए तथा 1 जुलाहे की भूमिका निभाई। वास्तव में वह एक जुलाहे नहीं थे वह पूर्णब्रह्म परमपिता परमात्मा कबीर देव थे। जिन्हें वेदों में कविर्देव तथा कुरान में कबीरन (कबीरा) कहा जाता है।
Real God Kabir

हम आपको बताएंगे कि किस तरह कबीर परमात्मा को 52 बार मारने की कोशिश की गई और  कबीर परमात्मा ने किस प्रकार उन कोशिशों को नाकाम किया?

"खूनी हाथी से मरवाने की व्यर्थ चेष्टा"
शेखतकी के कहने पर दिल्ली के बादशाह सिकंदर लोधी ने कबीर परमेश्वर को खूनी हाथी से मरवाने की आज्ञा दे दी। शेखतकी ने महावत से कहकर हाथी को एक-दो शीशी शराब की पिलाने को कहा।
हाथी मस्ती में भरकर कबीर परमेश्वर को मारने चला। कबीर जी के हाथ-पैर बाँधकर पृथ्वी पर डाल रखा था। जब हाथी परमेश्वर कबीर जी से दस कदम (50 फुट) दूर रह गया तो परमेश्वर कबीर के पास बब्बर शेर खड़ा केवल हाथी को दिखाई दिया। हाथी डर से चिल्लाकर (चिंघाड़ मारकर) भागने लगा। परमेश्वर के सब रस्से टूट गए। उनका तेजोमय विराट रूप सिकंदर लोधी को दिखा। तब बादशाह ने कांपते हुए अपने गुनाह की माफी मांगी।
कबीर साहेब को हाथी से मरवाने की कुचेष्टा
शेखतकी ने जुल्म गुजारे, बावन करी बदमाशी,
खूनी हाथी के आगे‌ डालै, बांध जूड अविनाशी,
हाथी डर से भाग जासी, दुनिया गुण गाती है।

शेखतकी ने अविनाशी को मारने के लिए खूनी हाथी के आगे डाला। हाथी कबीर भगवान के पास जाते ही डर कर भाग गया। तब लोगों ने कबीर साहेब की जय-जय कार की। कबीर भगवान अविनाशी है।

"कबीर साहेब को जहरीले बिच्छू द्वारा मारने का प्रयास"
शेखतकी के आदेश पर सिपाही बहुत सारे बिच्छू टोकरी में भरकर सिकंदर लोधी राजा के दरबार में गए जहाँ कबीर साहेब सत्संग कर रहे थे फिर सिपाहियों ने कबीर साहेब पर बिच्छू छोड़ना शुरू कर दिया। लेकिन सभी बिच्छू कबीर साहेब तक पहुँचने से पहले ही विलीन हो गए।
यह देखकर सभी लोग हैरान हो गए और कबीर साहेब के जयकारे लगाने लगे

"मुर्दे को जीवित करने की परीक्षा लेना"
दिल्ली के बादशाह सिकन्दर लोधी के पीर शेख तकी ने कहा कबीर जी को तब अल्लाह मानेंगे जब मेरी मरी हुई लड़की को जीवित कर देगा जो कब्र में दबी हुई है। कबीर परमेश्वर जी ने अपनी समर्थ शक्ति से हजारों लोगों के सामने उस लड़की को जीवित किया और उसका नाम कमाली रखा। कबीर परमेश्वर सर्वशक्तिमान हैं।

पूर्ण परमात्मा कबीर साहेब सर्वशक्तिमान है वह कुछ भी कर सकते हैं। अतः आप सभी से निवेदन है कि पूर्ण परमात्मा कबीर साहेब की भक्ति करें वर्तमान समय में संत रामपाल जी महाराज सत्य ज्ञान के साथ पूर्ण परमात्मा कबीर साहेब की भक्ति बता रहे हैं। अतः आपसे निवेदन है कि संत रामपाल जी महाराज से नाम उपदेश लेकर अपना कल्याण कराए ।
🙏🙏सत साहेब जी🙏🙏
Saint Rampal Ji

Comments

Popular posts from this blog

Maghar Leela Of God Kabir

काल (ब्रह्म) कौन है?