Jagannath Temple History
भारत में लाखों मंदिर हैं जिनमें प्रमुख हैं भारत के चार धाम बद्रीनाथ, रामेश्वरम, द्वारकापुरी व जगन्नाथपुरी । यह चारों धाम अपने आप में अपना अपना विशेष महत्व रखते हैं आज हम बात करेंगे जगन्नाथ पुरी की जो कि उड़ीसा में स्थित है। जो अपने इतिहास और स्थापना को लेकर कई रहस्य छुपाए हुए हैं आज हम आपको जगन्नाथ पुरी मंदिर व उसके रहस्यों से अवगत कराएंगे। Jagannath Temple Orissa जगन्नाथ मंदिर का निर्माण कैसे हुआ व किसने करवाया:- उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी मंदिर का निर्माण राजा इंद्रदमन ने करवाया था। बात उस समय की है जब कृष्ण जी अपनी मरण सैया पर थे तो उन्होंने पांडवों से कहा था कि आप मेरी अस्थियों को एक संदूक में भर के समुद्र में प्रवाह देना। पांडवों ने ऐसा ही किया कृष्ण जी की अस्थियां कुछ समय बाद ओडिशा के तट पर आ गई तथा भगवान कृष्ण ने उड़ीसा के राजा इंद्रदमन को स्वप्न में दर्शन दिए और कहा हे राजन आपको समुद्र के किनारे एक संदूक में मेरी अस्थियां मिलेंगी जहां पर वह अस्थियां मिले वहां पर आप मेरा मंदिर बना देना और उ...